Breaking Newsअन्य

“अमर शहीद आशीष शर्मा की शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व”: डॉ. मोहन यादव

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके गृह ग्राम बोहानी (जिला नरसिंहपुर) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को इस अंतिम संस्कार समारोह में पहुंचे, उन्होंने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किया और कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस का परिचय दिया और कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने परिवार को ढाँढस बंधाया और कहा कि उनकी शहादत पर पूरा प्रदेश गर्व करता है। साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता, एवं छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर बनाए जाने की घोषणा की।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। प्रदेश के सभी हाई और हायर सेकण्‍डरी स्‍कूलों में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

khabarsamayper

मध्यांचल उत्सव–2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन: युवाओं के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अग्रसर

khabarsamayper

जोधपुर में स्कूल छात्र हिट एंड रन का शिकार, चालक फरा

khabarsamayper

Leave a Comment