Breaking News

आई.एम. वोटर कक्का स्वीप अंतर्गत छतरपुर जिले के शुभंकर आई.एम. वोटर कक्का का अनावरण —–

आई.एम. वोटर कक्का
स्वीप अंतर्गत छतरपुर जिले के शुभंकर आई.एम. वोटर कक्का का अनावरण
—–
छतरपुर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रहीं है। विधानसभा चुनाव अंतर्गत 17 नवम्बर को मतदान होना है। इसी कड़ी में नगरपालिका छतरपुर परिसर में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. और डीआईजी श्री ललित शाक्यवार ने छतरपुर जिले के शुभंकर आई.एम. वोटर कक्का सेल्फी स्टैन्डी का अनावरण किया। वोटर कक्का शुभंकर के साथ सभी ने फोटो खिंचवाकर वोट डालने का संदेश दिया।
वोटर कक्का मतदाताओं को 17 नवम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर एसपी श्री अमित सांघी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमः शिवाय अरजरिया, सहायक कलेक्टर श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री बलवीर रमन, सीएमओ माधुरी शमा, तहसीलदार रंजना यादव उपस्थित रहीं। स्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि निष्ठा और धैर्य के साथ न्यायसंगत दलील देना लोक अभियोजक का दायित्व है।

khabarsamayper

हमारी सेनाओं के साहस और शौर्य के प्रमाण दे दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आपरेशन सिंदूर रूकेगा नहीं, हमारे घर के किसी भी कोने में कोई भी आतंकवादी गतिविधि करेगा तो भारत उसे घर में घुसकर मारेगा।

khabarsamayper

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने नेशनल वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत बहुपक्षीय संगठनों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया

khabarsamayper

Leave a Comment