Breaking Newsअन्य

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई

अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित होगी
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सेवा, समर्पण और संकल्प के माध्यम से अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित की जाए। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का संचालन 7 विभागों एवं एनजीओ के सहयोग से किया जाएगा। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभागों के मास्टर ट्रेनर्स ने विकासखंड व ग्राम स्तर तक अभियान के संचालन और कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। ट्रेनर्स ने भोपाल में हाल ही में सम्पन्न चार दिवसीय प्रशिक्षण की उपयोगी जानकारियां भी साझा की।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मंत्रालय में जल संसाधन विभाग की “सदानीरा जल संसाधन बहती रहे जल की धारा” पुस्तिका का विमोचन किया।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी चोर राजेश श्रीवास को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र श्री अनुपम राजन द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

khabarsamayper

Leave a Comment