Breaking News

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) 2024 का आयोजन 9-10 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) 2024 का आयोजन 9-10 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) 2024 का आयोजन 9-10 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनआईएक्‍सआई) द्वारा समर्थित, देश के बहु-हितधारक समुदाय द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य इंटरनेट गवर्नेंस के अहम पहलुओं का पता लगाना, सार्थक संवाद को बढ़ावा देना और वैश्विक डिजिटल परिदृश्य में भारत के नेतृत्व को उजागर करना है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन की उपस्थिति में किया जाएगा।

2021, 2022 और 2023 में आईआईजीएफ के सफल हाइब्रिड संस्करणों के बाद, इसका चौथा संस्करण “भारत के लिए इंटरनेट गवर्नेंस में नवाचार” थीम के तहत आयोजित किया जाएगा। यह फोरम डिजिटल डिवाइड को पाटने, ऑनलाइन माहौल में विश्वास और सुरक्षा बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और ये एक सुरक्षित, समावेशी और नैतिक रूप से इंटरनेट गवर्नेंस की आवश्यकता पर जोर देगा।

आईआईजीएफ 2024 की मुख्य विशेषताएं:

आईआईजीएफ 2024 एक सुरक्षित, समावेशी और संधारणीय डिजिटल इकोसिस्‍टम को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों को संबोधित करेगा। चर्चाएं सशक्त कनेक्शन पर केंद्रित होंगी, जिसमें डिजिटल विभाजन को पाटने के लिए बढ़ी हुई पहुंच, समावेशन और डिजिटल अधिकारों पर जोर दिया जाएगा। फोरम संतुलित, विकास-उन्मुख नीतियां बनाने के लिए कानूनी और विनियामक ढांचों का पता लगाएगा, जो इंटरनेट गवर्नेंस को मजबूत करते हैं। एक अन्य प्रमुख फोकस जिम्मेदार एआई पर रहेगा, जो समाज के फायदे के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक और प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देता है।

इसके अलावा, और पर्यावरण अनुकूल तथा संधारणीय इंटरनेट का निर्माण डिजिटल क्षेत्र में ऊर्जा-कुशल प्रथाओं और पर्यावरणीय स्थिरता को सामने लाएगा, जबकि विश्‍वास और सुरक्षा साइबर सुरक्षा को बढ़ाने और ऑनलाइन माहौल में उपयोगकर्ता के भरोसे को बढ़ाने के उपायों को संबोधित करेगी। ये व्यापक चर्चाएं विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों को इंटरनेट गवर्नेंस में दबाव वाली चुनौतियों से निपटने और अवसरों का दोहन करने के लिए एकजुट करेंगी।

आईआईजीएफ: सुरक्षित, समावेशी और सुलभ डिजिटल भविष्य सुनिश्चित करना

इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ), संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (यूएन आईजीएफ) का भारतीय अध्याय है, जो एक वैश्विक बहु-हितधारक मंच है और ये इंटरनेट से संबंधित सार्वजनिक नीति के मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देता है। 2021 में स्थापित, आईआईजीएफ सरकार, नागरिक समाज, उद्योगों, तकनीकी समुदायों, विचार मंच और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के बीच सहयोगात्मक चर्चाओं को बढ़ावा देता है। 14-सदस्यीय बहु-हितधारक समिति द्वारा समर्थित, आईआईजीएफ का उद्देश्य संबंधित चुनौतियों और जोखिमों को संबोधित करते हुए इंटरनेट के अवसरों को अधिकतम करना है।

अपने समावेशी और सहयोगात्‍मक दृष्टिकोण के लिए जाना जाने वाला आईजीएफ साइबर सुरक्षा, डिजिटल समावेशन, डेटा गोपनीयता और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे मुद्दों को संबोधित करते हुए एक खुले, सुरक्षित और सुलभ इंटरनेट के लिए नीतियों को आकार देने में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतिभागी इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और https://indiaigf.in/agenda-2/ पर एजेंडा देख सकते हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

भाई के मौत का गम सह नहीं पाया युवक! होटल में खुद को मारी गोली, Video Viral

khabarsamayper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इंदौर दौरा: महाकाल के दर्शन और दीक्षांत समारोह में भागीदारी

khabarsamayper

Leave a Comment