Breaking News

उत्कृष्ट_विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन भरें आवेदन — 15 जून आवेदन भरने की अंतिम तिथि –

छतरपुर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 01 में कलेक्टर एवं विद्यालयीन प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाईन है।
कक्षा 9वीं में उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम अनुसार मैरिट सूची में अनारक्षित संवर्ग में कुल प्राप्तांक 58, पिछडा वर्ग में 55, अनुसूचित जाति में 47 तथा अनुसूचित जनजाति में 33 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रवेश हेतु को एमपीऑनलाइन या सायबर कैफे से OSMS PORTAL के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। मैरिट प्राप्त छात्रों की सूची विद्यालय के सूचना पटल पर चिपका दी जाएगी।
साथ ही कक्षा 11वीं में मैरिट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया होगी जिसमें गणित समूह, जीवविज्ञान समूह, कला समूह एवं वाणिज्य समूह में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 जून है।
कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में विद्यालयीन छात्रों को ही प्रवेश दिया जायेगा। ऑनलाईन प्रक्रिया में कोई भी परेशानी होने पर मो. न० 9425305742 या 9977073904 में संपर्क करें अथवा विद्यालय से जानकारी प्राप्त करें।

May be an image of tree, temple and text

Related posts

दमोह में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

406 करोड़ रूपये के निवेश की 5 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन

khabarsamayper

“विधिक सहायता एवं मध्यस्थता का भविष्य” विषय पर खजुराहो में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न

khabarsamayper

Leave a Comment