Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने एमसीबीयू के दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल एवं एसपी श्री अगम जैन ने आगामी 2 फरवरी को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मंगूभाई पटेल के आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. यशवंत सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मंच व्यवस्था, आवागमन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, दीक्षांत उद्बोधन सहित आदि कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल शताब्दी परिसर महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related posts

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत SP अगम जैन,ASP विंक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में किया पौधा रोपण*

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने देवी अहिल्या माता की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है।

khabarsamayper

दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण संकट—न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए 5 ज़रूरी सेफ्टी टिप्स

khabarsamayper

Leave a Comment