Breaking Newsअन्य

कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने भगवती प्रजापति को तत्काल पेंशन स्वीकृत कराई

जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान ग्राम देरी निवासी भगवती प्रजापति अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके पति की ट्रैक्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के अंतर्गत भगवती प्रजापति को ₹600 प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृत कराई और स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।

इस त्वरित निर्णय से लाभार्थी के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि जनसुनवाई जैसी पहल से गरीब और जरूरतमंदों को वास्तव में राहत मिल रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार शाम भोपाल के नर्मदा अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता श्री शैलेन्द्र शर्मा की माता जी और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव हेल्थ केयर, ऊर्जा और मैन्युफेक्चरिंग क्षेत्रों में निवेश एवं साझेदारी पर चर्चा करेंगे।

khabarsamayper

केन बेतवा लिंक परियोजना का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खजुराहो से 25 दिसंबर को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

khabarsamayper

Leave a Comment