Breaking News

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल्द से जल्द स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पानी की बूँद-बूँद सहेजने में योगदान देने के लिये जिले के निवासी आगे आ रहे हैं। जिले के ग्रामीण अंचल में बीते रोज तक 2100 से अधिक नागरिकों ने माय भारत एप पर जल दूत के रूप में अपना पंजीयन करा लिया है। यह श्रृंखला जारी है।

ग्वालियर  कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल्द से जल्द स्वीकृतियां जारी कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि आम जनों की भागीदारी से पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का काम प्रमुखता से हाथ में लें। जल संरचनाओं के आसपास एवं उपलब्ध स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण की कार्ययोजना भी अभी से तैयार की जाए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार द्वारा इस सिलसिले में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सभी सहायक यंत्रियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही जल संरचनाओं का चिन्हांकन कर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

Related posts

टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश अनुकूल माहौल और नीतियों की दी जानकारी

khabarsamayper

कलेक्टर एवं एसपी ने एमसीबीयू के दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में स्थल का निरीक्षण किया।

khabarsamayper

अब बिजावर कालेज मे भी science और commerce की पढ़ाई भी शुरू होगी

khabarsamayper

Leave a Comment