Breaking Newsअन्य

कलेक्ट्रेट में उर्वरक वितरण पर समीक्षा बैठक—अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे ने किसान संगठनों से की चर्चा

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे की अध्यक्षता में किसान संगठनों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर, पारदर्शी और सुचारू रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना रहा।

बैठक में यूरिया भंडारण, आपूर्ति व्यवस्था, तथा उर्वरक वितरण प्रणाली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि वितरण व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में उप संचालक कृषि, परियोजना संचालक आत्मा, सहायक संचालक उद्यानिकी, और उप संचालक पशुचिकित्सा उपस्थित रहे। संबंधित विभागों ने उपलब्ध संसाधनों, योजनाओं और सुधारात्मक उपायों को साझा करते हुए व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Related posts

जिला बदर आरोपियों पर छतरपुर पुलिस की सख्ती, की गई निगरानी और दी गई कड़ी चेतावनी

khabarsamayper

महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा छतरपुर जिले को एक ट्राफी एवं प्रशंसा-पत्र भेंट किया गया।

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कार से iPad व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ₹2 लाख का सामान बरामद

khabarsamayper

Leave a Comment