Breaking News

किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” में सोलर पंप पोर्टल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर 2:00 बजे भिण्ड जिले की तहसील मेहगांव के ग्राम दंदरौआ में आयोजित किसान सम्मेलन और रोजगार मेले में किसानों को सौगात देंगें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिये महत्वपूर्ण सौगात देने जा रहे है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में आगामी समय में 32 लाख से अधिक किसानों को सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। किसान अपनी आवश्यकतानुसार सौर ऊर्जा का उत्पादन कर उपयोग कर सकेंगे और अधिक बिजली सरकार को बेच सकेंगे। किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव “प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” में सोलर पंप पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

“प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” प्रमुख बिन्दु

कृषकों को योजना का लाभ लेने के लिये सोलर पंप आवेदन के लिए आधार, ई-केवायसी आधारित पंजीयन करना होगा। कृषक द्वारा पोर्टल पर चयनित खसरा, आवेदक के नाम से व आधार लिंक होना आवश्यक है। योजना में सोलर पम्प स्थापना के लिए 30 प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान का प्रावधान किया गया है। राज्यांश के लिये कृषक द्वारा ऋण लिया जायेगा, जिसका भुगतान राज्य शासन द्वारा किया जायेगा।

किसान 1 हार्स पॉवर (एच.पी.) से 7.5 हार्स पॉवर (एच.पी.) क्षमता तक के सोलर पंप की स्थापना कर सकते है। विभाग के पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत कृषकों को पात्रतानुसार प्राथमिकता मिलेगी। वर्ष 2023-24 और 2024-25 में अस्थायी विद्युत संयोजन वाले कृषकों व अविद्युतिकृत कृषकों को सोलर पंप का लाभ दिया जायेगा।

कृषक अपनी इच्छानुसार सोलर पंपों की स्थापना के लिए विभिन्न क्षमतावार कुल 36 पैनलबद्ध इकाइयों में से इकाई का चयन कर सकते है।

Related posts

406 करोड़ रूपये के निवेश की 5 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन

khabarsamayper

आरओबी की सुविधा जल्द से जल्द शहरवासियों सहित जिले की जनता को मिल सके इस उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश

khabarsamayper

एमपी में बीजेपी को बड़ा झटका सिंधिया के करीबी राकेश गुप्ता आज कांग्रेस में होंगे शामिल —

khabarsamayper

Leave a Comment