कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में अधिकारियों ने खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया अवैध भण्डारित खाद पर छापा, 58 बोरी जब्त कर हुई कार्रवाई
Breaking News

क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करें : कलेक्टर

क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करें : कलेक्टर

कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में अधिकारियों ने खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया
अवैध भण्डारित खाद पर छापा, 58 बोरी जब्त कर हुई कार्रवाई
कलेक्टर ने खाद की कालाबाजारी करने वालों पर दिए हैं सख्त कार्यवाही के निर्देश
कृषकों को पेयजल एवं बैठने के लिए छायादार व्यवस्था रखने के निर्देश
रबी फसलों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश
13 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक जिले में उपलब्ध
——-
कलेक्टर छतरपुर श्री संदीप जी.आर. ने एसडीएम, तहसीलदारों सहित संबंधित अधिकारियों को क्यू मैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था से खाद वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इससे कृषकों को खाद प्राप्त करने में आसानी होगी। कलेक्टर श्री जी.आर. ने रबी फसलों को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं मार्कपेड के अधिकारियों को डीएपी एवं यूरिया उर्वरक की उपलब्धता और भण्डारण की मांग अनुरूप खाद की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने जिले की सोसायटी व अन्य वितरण केन्द्रों पर कृषकों के लिए पेयजल एवं बैठने हेतू छायादार व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि भण्डार करने, ब्लैक में बेंचने तथा निर्धारित मूल्यों से अधिक कीमत पर उर्वरक बेंचने वालों पर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। जिले में वर्तमान में 13 हजार 821 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। साथ ही किसानों भाईयों को विकल्प के रूप में डीएपी के स्थान पर एनपीके कॉम्प्लेक्स तथा यूरिया के जगह नेनो यूरिया के उपयोग की भी सलाह दी जा रही है, जिसकी मात्रा भी पर्याप्त उपलब्ध है। मंगलवार को कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारियों ने जिलेभर में सोसायटियों एवं उर्वरक वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही उपलब्धता की जांच की। एसडीएम श्री बलबीर सिंह रमन द्वारा पन्ना रोड स्थित खाद वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया गया और राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी लगाई है। बिजावर एसडीएम श्री विजय द्विवेदी द्वारा खाद वितरण केन्द्र बिजावर का निरीक्षण गया और उपलब्धता की जांच की गई। इसी क्रम में लवकुशनगर एसडीएम श्री राकेश शुक्ला ने वेयर हाउस मंडी लवकुशनगर एवं बड़ामलहरा, राजनगर, बक्स्वाहा, बमीठा, लखनगुवां, सटई, घुवारा, पहरा बारीगढ़, गौरिहार, लवकुशनगर, नौगांव एवं हरपालपुर में संबंधित तहसीलदारों एव नायब तहसीलदारों द्वारा खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया।
• अवैध भण्डारण मिलने पर मकान सील
छतरपुर शहर के ओरछा थानांतर्गत कृषि विभाग एवं सीएसपी की टीम द्वारा अवैध खाद रखे होने पर छापामार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में 58 बोरी दानेदार खाद भरत गंगेले के घर से जब्त किया गया है। खाद को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए मकान को सील किया गया है। इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
• उर्वरक के निर्धारित मूल्य
जिला प्रशासन द्वारा किसान भाईयों से अपील की गई है कि निर्धारित दरों पर ही खाद खरीदें। यूरिया 45 किलो की बोरी 266 रुपए 50 पैसे एवं 50 किलो की डीएपी 1350 रू, पोटास 1700 रू, एनपीके कॉम्प्लेक्स 1470 रू तथा सुपर फास्फेट राख 425 रू प्रति बोरी किसानों को विक्रय हेतु निर्धारित की गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को सफल बनाने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिये निर्देश

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल 30 मार्च को उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल होंगे।

khabarsamayper

प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment