Breaking Newsअन्य

खजुराहो में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की ऐतिहासिक बैठक—बुंदेलखंड के औद्योगिक, सिंचाई और स्वास्थ्य विकास को मिली बड़ी स्वीकृतियां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो स्थित महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में मंत्रि-परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बुंदेलखंड को औद्योगिक रूप से समृद्ध और रोजगार से परिपूर्ण बनाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, सड़कों के निर्माण, तथा नौरादेही अभ्यारण्य में चीता रहवास के विकास कार्यों को स्वीकृति जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने बुंदेलखंड विकास पर केंद्रित इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुख्यमंत्री का करतलध्वनि से स्वागत किया। बैठक में छतरपुर और दमोह मेडिकल कॉलेजों में नए पदों की स्वीकृति, शासकीय चिकित्सालयों के उन्नयन और नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की गई।

Related posts

एक सफल फिल्म बनाने के लिए आपको अपनी झिझक और डर को दूर रखना होगा और एक दूसरे पर पूरा भरोसा रखना होगा: फिलिप नोयस

khabarsamayper

करंट की चपेट में आकर बोरिंग मशीन में पीछे बैठे 30 वर्षीय युवक की मौत,

khabarsamayper

मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले के दुधाखेडा में 400 करोड़ रुपए से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का किया

khabarsamayper

Leave a Comment