Breaking Newsअन्य

गढ़ी मलहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली अधिकारी बनकर फरियादी से पैसे ट्रांजैक्शन करवाए थे। तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने मनोज यादव और सत्येंद्र यादव, दोनों निवासी महेवा, जिला टीकमगढ़ को पकड़ा।
उनके पास से दो मोबाइल फोन और ₹1900 नकद बरामद किए गए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रीता सिंह, साइबर सेल प्रभारी नेहा गुर्जर, उपनिरीक्षक के.एल. अहिरवार, एएसआई संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी, बृजेश यादव, आरक्षक दशरथ एवं साइबर टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

कलयुगी डॉक्टर चाचा ने सगे भतीजे के साथ की मारपीट करवाया मामला दर्ज डॉक्टर लेता था मेडिकल संचालक से 50 से 60 तक की कमीशन —

khabarsamayper

निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर IRCTC कर्मचारियों के बीच हाथापाई का वीडियो वायरल

khabarsamayper

विश्व मच्छर दिवस : मलेरिया से मुक्ति की ओर छतरपुर की पहल

khabarsamayper

Leave a Comment