अन्य

ग्राम विक्रमपुर में मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रॉड व डंडे बरामद

ग्राम विक्रमपुर में मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, रॉड व डंडे बरामद

छतरपुर जिले के थाना राजनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा एकत्रित होकर पीड़ित के साथ मारपीट किए जाने की रिपोर्ट पर थाना राजनगर में भारतीय न्याय संहिता की बलवा सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रारंभिक तौर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

  1. बबलू राजा पिता रविंद्र सिंह बुंदेला

  2. रुद्र प्रताप सिंह पिता मूरत सिंह परमार

  3. दीपेंद्र सिंह पिता नाथू सिंह परमार

  4. गोलू राजा उर्फ वीर प्रताप पिता इंद्रपाल सिंह बुंदेला
    (सभी निवासी ग्राम विक्रमपुर)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और डंडे भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपेंद्र सिंह पूर्व में भी दो आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

यह कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी राजनगर निरीक्षक परशराम डावर, उप निरीक्षक एम.बी. सिंह, सहायक उप निरीक्षक समीम, आरक्षक शिवकुमार, संजय सिंह, अंकित, जयराम एवं पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई।

छतरपुर पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है

Related posts

जीवाजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले – शिक्षा का सार वंचितों को साथ लेकर चलना है

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी चोर राजेश श्रीवास को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 15 लोगों पर ₹5 लाख से अधिक की पेनाल्टी

khabarsamayper

Leave a Comment