Breaking News

छतरपुर: नौगांव पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर को झांसी से दबोचा, पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद

छतरपुर जिले की थाना नौगांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू राजपूत को जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹30,000) बरामद हुई है।

आरोपी पर पहले से ही संपत्ति संबंधित अपराध दर्ज हैं। झांसी के थाना लहचूरा, टीकमगढ़ के थाना जतारा और छतरपुर के थाना नौगांव में उस पर तीन मामले दर्ज पाए गए।

यह कार्रवाई थाना नौगांव क्षेत्र के स्टेडियम गेट के पास से फरियादी राकेश रैकवार की मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट पर की गई थी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और पड़ोसी जिलों के अपराधियों की जानकारी जुटाकर आरोपी को दबोचा।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय पेश कर दिया है और मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह सहित पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Related posts

30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों के खाते में आज आएगी पहली किश्त —

khabarsamayper

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरूवार को राजभवन के सांदीपनि सभागार में

khabarsamayper

Leave a Comment