Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का “न्याय पथ अभियान” – 430 से अधिक फरार आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत लंबे समय से फरार अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान अब तक हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म, बंधक, चोरी, छेड़छाड़, धोखाधड़ी, अवैध हथियार और विस्फोटक अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों के 430 से अधिक प्रकरणों में फरार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से कई आरोपी 25 वर्ष से फरार चल रहे थे।

थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने 7 वर्ष पुराने मारपीट एवं एससी-एसटी प्रकरण के स्थाई वारंटी सफीक नट पिता डब्लू नट निवासी वार्ड क्रमांक 9 बड़ा मलहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला एवं उनकी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

इससे पहले भी न्याय पथ अभियान के अंतर्गत –

  • थाना नौगांव पुलिस ने 25 वर्ष पुराने अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा।

  • थाना बमीठा पुलिस ने 14 साल पुराने विस्फोटक अधिनियम मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की।

  • मातगुवां पुलिस ने 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस आरोपी को पकड़ा।

  • जुझारनगर पुलिस ने 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ और 3 साल पुराने अवैध हथियार मामले के आरोपी को पकड़ा।

  • बिजावर पुलिस ने 7 साल पुराने चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी की।

  • गौरिहार पुलिस ने 17 साल पुराने चोरी प्रकरण के आरोपी को पकड़ा।

  • गढ़ी मलहरा पुलिस ने 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी को पकड़ा।

  • ओरछा रोड पुलिस ने 20 और 21 साल पुराने चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अब तक की इस बड़ी कार्रवाई में 5 लाख रुपये से अधिक इनामी फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि फरार अपराधियों को सजा दिलाकर न्यायालय में लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण किया जा सके।

Related posts

मेला ग्राउंड में भटकी 3 साल की बच्ची को पुलिस ने आधे घंटे में परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी—15 दिनों में 80 प्रकरणों में आरोपियों को सजा

khabarsamayper

विजावर में पानी की समस्या को लेकर परेशान नल सप्लाई करने बाला अवध बिहारी करता है पक्षपात

khabarsamayper

Leave a Comment