Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का “समर्थ प्रशिक्षण अभियान”, I4C पोर्टल पर थाना स्तर के ऑपरेटर व विवेचकों को साइबर प्रशिक्षण

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के तहत जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित निराकरण को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन की उपस्थिति में जिला साइबर सेल द्वारा जिले के समस्त थानों के ऑपरेटर एवं विवेचकों को भारत सरकार के I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के अंतर्गत संचालित विभिन्न पोर्टलों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में NCRP पोर्टल, CEIR पोर्टल सहित अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज करने, गुम/खोए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत और उनके निराकरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान बताया गया कि अब आम नागरिकों को साइबर शिकायत के लिए जिला साइबर सेल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक अपने नजदीकी थाने में ही साइबर फ्रॉड या गुम मोबाइल से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिन्हें थाना स्तर से ही I4C पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना, आमजन को सुविधा देना और थाना स्तर पर प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। साइबर सेल द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, आईपीएस (पी) श्री लेखराज मीणा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, साइबर टीम तथा जिले के समस्त थानों से पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन में शीघ्र आकाशवाणी केंद्र प्रारंभ करवाने का अनुरोध

khabarsamayper

भोपाल में 6 लाख के नकली नोट खपाने वाला गिरफ़्तार, 30 लाख की करेंसी छापने की तैयारी

khabarsamayper

तानसेन शताब्दी संगीत समारोह के दौरान ऑस्कर विजेता एनीमेशन टीम कलाकार श्री दीपंकर गोस्वामी भारतीय शास्त्रीय संगीत और उसके स्वरों को पेटिंग के रूप में जीवंत करेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment