अन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “न्याय पथ अभियान” में 2 पुराने प्रकरणों के फरार ₹18,000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार, अब तक 600 से अधिक आरोपी गिरफ्त में


छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “न्याय पथ अभियान” में 2 पुराने प्रकरणों के फरार ₹18,000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार, अब तक 600 से अधिक आरोपी गिरफ्त में

छतरपुर।
एसपी अगम जैन के निर्देशन में जिले में चल रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत फरार अपराधियों की धरपकड़ जारी है। कई वर्षों से लंबित मामलों के निराकरण की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना नौगांव पुलिस ने वर्ष 2002 के चोरी और 2009 के अवैध हथियार के दो प्रकरणों में फरार ₹18,000 के इनामी स्थाई वारंटी राकेश पिता भगोला कुशवाहा, निवासी ग्राम बिलहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से भेष बदलकर पंजाब में रह रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में

  • थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक वाल्मीक चौबे,

  • प्रधान आरक्षक जयकुमार,

  • आरक्षक पंकज, सत्येंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


600 से अधिक फरार आरोपी गिरफ्तार

“न्याय पथ अभियान” के तहत छतरपुर पुलिस अब तक 25 वर्ष तक पुराने हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म, चोरी, अवैध हथियार, विस्फोटक, धोखाधड़ी सहित 600 से अधिक मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ चुकी है। इन पर कुल ₹6.5 लाख से अधिक का इनाम घोषित था।

पिछले दिनों—
✔ नौगांव पुलिस ने 25 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले के आरोपी,
✔ 17 साल पुराने हत्या प्रयास के आरोपी,
✔ बमीठा पुलिस ने 14 साल पुराने विस्फोटक मामले के आरोपी,
✔ मातगुवां पुलिस ने 10 साल पुराने लूट और एनडीपीएस आरोपी,
✔ जुझारनगर पुलिस ने 25 साल पुराने छेड़छाड़ व 3 साल पुराने हथियार प्रकरण के आरोपी,
✔ बिजावर, गौरिहार, गढ़ी मलहरा और ओरछा रोड पुलिस भी लगातार वर्षों से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रही है।


अभियान जारी

छतरपुर पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कोर्ट में लंबित प्रकरणों के निपटारे के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उद्देश्य है— पीड़ितों को न्याय और अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाना।


Related posts

मैथिली ठाकुर की अलीनगर से जीत, परिवार में जश्न—भाइयों ने शेयर कीं खास तस्वीरें

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई – लवकुशनगर में 15 लीटर अवैध शराब जब्त

khabarsamayper

CM मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया स्वागत

khabarsamayper

Leave a Comment