Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध हथियार अपराधियों पर निगरानी, दोबारा अपराध पर सख्त वैधानिक चेतावनी

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।
जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।
इसी कड़ी में अवैध हथियार में लिप्त अपराधियों को थानों में बुलाकर समझाइश दी गई और उनके मूवमेंट की जानकारी जुटाई गई।
कई अपराधी जेल में या जिले से बाहर हैं, जिनकी स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पुनः अपराध करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थानों में बुलाए गए अपराधियों से शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई।

Related posts

दिवाली पर दिल्ली की हवा हुई जहरीली — प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँचा!

khabarsamayper

वन्य-जीव पर्यटन बना विशेष आकर्षण का केन्द्र

khabarsamayper

भोपाल टिंबर मार्केट में बारूद हादसा: 50 फीट तक उठीं लपटें, 4 घायल

khabarsamayper

Leave a Comment