Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की सख्त निगरानी — गन हाउसों में स्टॉक व रजिस्टर की जांच, अनियमितता पर होगी कार्रवाई

छतरपुर पुलिस ने जिलेभर में गन हाउसों की सघन जांच शुरू कर दी है।
एसपी अगम जैन के निर्देश पर पुलिस अधिकारी विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंदूक और कारतूस की लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी और थाना कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने पुलिस टीम के साथ छतरपुर नगर स्थित कई गन हाउसों का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
पुलिस ने संचालकों को शस्त्रों की सुरक्षा, निर्धारित मानकों का पालन और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि पूर्व में एक गन हाउस में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर कार्यवाही की थी
पुलिस का यह अभियान शस्त्र सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी है।

Related posts

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, अगले 3 दिन हल्की बारिश

khabarsamayper

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अरेरा कॉलोनी श्रेत्र में स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी

khabarsamayper

Leave a Comment