Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वैभव और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, 9 टुकड़ियों ने किया भव्य प्रदर्शन

छतरपुर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में 76वां राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत वैभव, गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने ध्वज फहराकर राष्ट्रीय सलामी ली। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ एवं वीआईपी वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर हर्ष फायरिंग भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। पुलिस बैंड की आकर्षक धुन पर परेड में सम्मिलित पुलिस बैंड प्लाटून सहित कुल 9 टुकड़ियों ने अनुशासित और मनोहारी परेड मार्च किया। तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर देशभक्ति का संदेश दिया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  जल गंगा संवर्धन अभियान में श्री चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से बावड़ी उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘बूंद सहेजे बावड़ी’ पुस्तक का विमोचन किया।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में आयोजित होने जा रहा RISE 2025 कॉन्क्लेव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस श्री शर्मा ने की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

Leave a Comment