Breaking Newsअन्य

छतरपुर: बमीठा पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-स्कूटी जब्त

नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बमीठा पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा और ई-स्कूटी सहित एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया निवासी ग्राम टपरिया के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी पन्ना जिले में एनडीपीएस के मामले में संलिप्त रहा है।
पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम मझगुंवा में सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए संदेही को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बीते महीनों में जिले में 230 किलो से अधिक गांजा सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।

Related posts

छतरपुर के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के खजुराहो मिनरल्स पर पड़ा छापा —

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में निवेश के नए द्वार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को आमंत्रित किया

khabarsamayper

होलकर रियासत के राजा मल्हारराव होलकर के जमाने से ही अहिल्याबाई ने शासन व्यवस्था में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।

khabarsamayper

Leave a Comment