Breaking Newsअन्य

छतरपुर: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ सम्मानित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्य में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले बीएलओ को छतरपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने सम्मानित किया। बिजावर के मतदान केंद्र 225 (हरपुरा) के बीएलओ बलराम यादव और राजनगर के मतदान केंद्र 185 (तिवारन पुरवा) के बीएलओ विजय कुमार बाजपेयी ने गणना पत्रकों का शतप्रतिशत डिजिटलाइजेशन कर मिसाल पेश की। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया और कलेक्टर ने उनसे सफलता के टिप्स भी साझा करने को कहा

Related posts

छतरपुर पुलिस की पहल: जमीनी विवादों के समाधान हेतु गुलगंज व सटई में विशेष शिविर आयोजित

khabarsamayper

बदायूं में सनसनी! आसमान से गिरा 20 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा — मजदूरों का दावा, जांच जारी

khabarsamayper

जज़्बा हो तो हमारी माताएं-बहनें बिज़नेस वुमन बन सकती हैं : प्रधानमंत्री श्री मोदी

khabarsamayper

Leave a Comment