छतरपुर में शनिवार को किसान कल्याण वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कृषक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर परिसर से प्रारंभ हुई।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कलेक्टर परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से किसानों को शासन की योजनाओं, कृषि कल्याण कार्यक्रमों और आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
