Breaking Newsअन्य

छतरपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन — पुलिस स्मृति परेड का आयोजन

छतरपुर।
दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन छतरपुर स्थित शहीद स्मारक पार्क में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस स्मृति परेड का आयोजन किया गया।

1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा किए गए घातक हमले में 10 भारतीय पुलिस जवान शहीद हुए थे। उसी वीरता और बलिदान की स्मृति में हर वर्ष 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने कर्तव्यपालन के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का वाचन कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत परेड में शहीद जवानों को सलामी दी गई और स्मृति परेड मार्च संपन्न हुआ।

Related posts

ईव्हीएम के बाद अब पेपरलेस बूथ के माध्यम से चुनाव पर विचार

khabarsamayper

रामनवमीं के दिन मैं तपोभूमि चित्रकूट में आकर धन्य हो गया।

khabarsamayper

सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 38 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया

khabarsamayper

Leave a Comment