Breaking Newsअन्य

छतरपुर में स्कूल बसों की सख्त चेकिंग – 3 बसों पर कार्रवाई, 6 हजार का जुर्माना

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर आरटीओ टीम ने छतरपुर शहर के सागर रोड और पन्ना रोड पर स्कूली बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 स्कूल बसों की जांच की गई। चेकिंग में तीन बसें बिना आवश्यक दस्तावेजों के पाई गईं, जिन पर 6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल बसों में फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र और वीएलटीडी डिवाइस (पैनिक बटन सहित) अनिवार्य होना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानो से बोले- की 2000 करोड़ का ब्याज मैं जमा करूंगा —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गया जी के विष्णुपद मंदिर में की पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

khabarsamayper

साध्वी हर्षा रिछारिया इस समय चर्चा का विषय बनी हुईं हैं माता-पिता ने कहा जल्द ही अपनी बेटी की शादी करेंगे.

khabarsamayper

Leave a Comment