Breaking NewsHelpअन्यटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरराजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

छतरपुर में हादसे में 2 महिलाओं की मौत: बमीठा में पानी के टैंक में गिरी गर्भवती महिला, बिजावर में नवविवाहिता कुएं में गिरी

छतरपुर (मध्य प्रदेश)7 मिनट पहले

कॉपी लिंक

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के ओंटापुरवा गांव में एक गर्भवती महिला खेत पर पानी के टैंक के पास सब्जी तोड़ रही थी तभी, वह टैंक में गिर गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ओंटापुरवा निवासी बच्चू अहिरवार ने बताया कि उसकी 7 माह की गर्भवती बहू रुकमन अहिरवार उम्र 25 वर्ष खेत पर बने पानी के टैंक के पास लगी सब्जी तोड़ रही थी। इसी दौरान वह पानी के टैंक में गिर गई। जैसे ही परिजनों को जानकारी लगी, वैसे ही महिला को टैंक से बाहर निकालकर छतरपुर के मिशन अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। मृतिका की दो पुत्रियां हैं जिनकी उम्र क्रमश: 2 और 3 साल है।

दूसरा हादसा, कुएं में गिरी महिला, मौत

वहीं, जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में एक नवविवाहिता महिला की कुंए में गिर जाने से मौत हो गई। बिजावर के अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि मृतिका की उम्र 22 साल थी और वह कुएं पर पानी भरने गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करते हुए कुएं के पास पहुंचे।

कुएं में पानी की बाल्टी, रस्सी और महिला की चप्पल तैरती दिखाई दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में डूबी महिला को बाहर निकाला और तत्काल बिजावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

छतरपुर में जमीन विवाद खूनी झगड़े में बदल, कई घायल

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी चोर राजेश श्रीवास को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया जनजातीय ग्राम करमासन हटा का दौरा

khabarsamayper

Leave a Comment