Breaking Newsअन्य

छतरपुर: वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न, 968 लंबित और 1331 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निपटारा, 3855 लोग हुए लाभान्वित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के परिपालन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में शनिवार को जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायालय छतरपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्दर सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, विभिन्न जिला न्यायाधीश, मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता, पक्षकार और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस लोक अदालत में कुल 31 खंडपीठों का गठन किया गया था— जिनमें से 13 जिला स्तर पर और 18 तहसील स्तर पर। आपसी सुलह और समझौतों के आधार पर 968 लंबित प्रकरण तथा 1331 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत किए गए।

सचिव वि.प्र. सोलंकी ने जानकारी दी कि लोक अदालत में आपराधिक प्रकरण (304), एन.आई. एक्ट (85), एम.ए.सी.टी. (65), विद्युत (143), वैवाहिक (172) एवं अन्य (198) सहित कुल 968 मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में ₹9,29,18,964 की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

इस आयोजन से कुल 3,855 लोग लाभान्वित हुए।

Related posts

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

khabarsamayper

आम रास्ते को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन जिला प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया कहा कि राज्य सरकार ने गिद्धों सहित अन्य पशु पक्षियों की संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment