अन्य

छतरपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

छतरपुर साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल 216 मोबाइल नंबर किए गए ब्लॉक

छतरपुर।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में छतरपुर साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त 216 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया है।

साइबर सेल द्वारा 1 जनवरी 2026 से अब तक विभिन्न ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों की जांच के दौरान इन मोबाइल नंबरों की पहचान की गई। इन नंबरों का उपयोग ओटीपी ठगी, फर्जी केवाईसी अपडेट, लोन ऐप फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग एवं अन्य साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

जांच में सामने आया कि इन मोबाइल नंबरों के माध्यम से आम नागरिकों से धोखाधड़ी कर बैंक खातों से अवैध लेन-देन कराया जा रहा था। साइबर सेल की तकनीकी टीम ने NCRP पोर्टल के डेटा एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इन नंबरों को चिन्हित किया, जिसके बाद संबंधित दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से इन्हें ब्लॉक कराया गया।

यह कार्रवाई साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के साथ-साथ आमजन को भविष्य में होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।

छतरपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—

  • किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी को साझा न करें।

  • फर्जी केवाईसी अपडेट, लॉटरी, लोन ऑफर और इनाम संबंधी संदेशों से सतर्क रहें।

  • साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

छतरपुर साइबर सेल द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे

khabarsamayper

विकास से विंध्य क्षेत्र की बदलेंगे तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश: कार्य पद्धति में नवाचार, सुशासन और परिणामोन्मुखी अधिकारी

khabarsamayper

Leave a Comment