Breaking Newsअन्य

छतरपुर: सुल्लेरनपुरवा में फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

छतरपुर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम सुल्लेरनपुरवा में फायर कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरियादी की रिपोर्ट पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों—मोहित उर्फ मोनू कुशवाहा (निवासी विश्वनाथ कॉलोनी) और सोनू जाटव (निवासी टोरिया मोहल्ला)—को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और खाली खोखा कारतूस भी बरामद किया। आरोपी सोनू जाटव पहले से अवैध शराब के मामलों में लिप्त रहा है। आरोपी न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं। तीसरे आरोपी अभिजीत परमार की तलाश एवं विवेचना जारी है।

Related posts

राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 में मध्यप्रदेश का जल संरक्षण मॉडल फिर चमका खरगोन को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ जिला, कावेश्वर ग्राम पंचायत को द्वितीय स्थान “जल संचय-जन भागीदारी” पहल में भी ईस्ट निमाड़ और गुना को शीर्ष रैंक

khabarsamayper

दिल्ली: महरौली और नांगलोई एनकाउंटर में 3 बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

khabarsamayper

मैं 90 के दशक की पीढ़ी के लिए ‘वंदे मातरम’ को और अधिक आकर्षक बनाना चाहता था: भारत बाला

khabarsamayper

Leave a Comment