Breaking News

जल्द ही आएगी सनातन के ऊपर बागेश्वर धाम की किताब —

हम सभी जानते हैं बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री जी ने सनातन धर्म पर किताब लिखने की घोषणा की थी जिसके लिए वे 5 दिनों के एकांतवास पर भी गए थे, अब बाबा का एकांतवास पूरा हो गया है और वे वापस धाम पर भी लौट आए हैं, धाम पर वापस लौटते हुए जब एयरपोर्ट पर उनसे पूछा गया कि उनकी किताब कब तक आएगी तो उन्होंने कहा किताब लिखी जा चुकी है और पब्लिश के लिए भी भेजी जा चुकी हैं, बाबा ने कहा किताब समीक्षा के बाद सभी लोगों को उपलब्ध करायी जायेगी जिसमें मुख्य रूप से 5 वी से 12वी कक्षा के विद्यार्थियों को किताब निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी, बाबा की किताब के 1 से डेढ़ महीने में आम लोगों के लिए आने का अंदाजा लगाया जा रहा। बाबा ने किताब के बारे में कहा- उन्हें अपने गुरु और इष्ट पर इतना भरोसा है कि किताब पढ़ने के बाद कोई भी बच्चा या बच्ची जो धर्म ज्ञान के अभाव में विधर्मियों का शिकार बन जाते हैं वे किताब को पढ़ने के बाद सनातन धर्म को ठीक से जान जाएंगे, किताब पढ़ने के बाद बच्चे गर्व से कह सकेंगे सनातन क्या है।आप सभी को बता दें बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने हिंदू राष्ट्र की मांग और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए प्रखर हो कर बोलने वाले लोगों में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म द केरला स्टोरी से प्रभावित होकर सनातन धर्म पर किताब लिखने की घोषणा की थी।

May be an image of 1 person and text

 

Related posts

हिनौता गांव में 4 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन

khabarsamayper

लोहगढ़िया समाज के 100 से अधिक परिवारों को बांटे तिरपाल

khabarsamayper

आदिवासी पर पेशाब करते बीजेपी कार्यकर्ता पर NSA

khabarsamayper

Leave a Comment