Breaking Newsराजनीति

जिले में एसएसटी टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने सघन वाहन चैकिंग आरओ एवं एआरओ ने किया औचक निरीक्षण

जिले में एसएसटी टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों को रोकने सघन वाहन चैकिंग
आरओ एवं एआरओ ने किया औचक निरीक्षण
हर एक वाहन की सघन जांच के निर्देश
24 घंटे शिफ्टवार तैनात हैं टीमें
—–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत लागू आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराने एसएसटी एवं एफएसटी टीमें जिलेभर में एक्टिव हैं। बनाए गए बैरियर प्वाइंट पर एसएसटी टीम द्वारा सघन वाहन चैकिंग की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से चेक पोस्ट से निकलने वाले वाहनों की एंट्री और निकलने का समय दर्ज किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से कैश, शराब व अन्य नशीले पदार्थ, बेशकीमती धातुओं एवं मुफ्त में बांटने वाली सामग्रियों को चेक कर पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जा रहीं है। जिससे जिले में शांति पूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराए जा सकें।
टीमों द्वारा 24 घंटे शिफ्टवाइज तैनात किया गया है। इसी क्रम में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी बिजावर, बड़ामलहरा एवं महाराजपुर द्वारा एसएसटी प्वाइंट पर औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रत्येक वाहनों की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए।

Related posts

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की कथा बिहार में हुई संपन्न।

khabarsamayper

मऊ में फर्जी सीओ गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहा था चेकिंग

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 के अवसर पर किसी भी संकट की घड़ी में मानवता की सेवा में तत्पर स्वयंसेवकों को सादर नमन

khabarsamayper

Leave a Comment