Breaking Newsअन्य

ठंड में राहत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात लगभग 10:30 बजे दयालबाग स्थित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अस्थायी रूप से ठहरे श्रमिकों व विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी आश्रयग्राहियों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई।

डॉ. यादव ने झाबुआ और दाहोद से परीक्षा देने आए कमल, संकेत व संजय तथा शहर में चौकीदारी कर रहे चुन्नीलाल सहित अन्य लोगों से कार्य-स्थिति, दिनचर्या और आवश्यकता के बारे में पूछा। वहीं धार्मिक परिक्रमा पूरी कर लौटे परिक्रमावासी अनिल से भी मुख्यमंत्री ने संवाद किया और कहा कि उनकी सेवा और दर्शन से वे स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं।

Related posts

भाजपा नेता और उसके भाई पर बुजुर्ग पुजारी से मारपीट का मामला, FIR दर्ज — CCTV वायरल होने पर SP ने दिए कार्रवाई के आदेश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के रजिस्ट्रेशन 15 जून से शुरू —

khabarsamayper

होलकर रियासत के राजा मल्हारराव होलकर के जमाने से ही अहिल्याबाई ने शासन व्यवस्था में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।

khabarsamayper

Leave a Comment