अन्य

डायल 112 की सतर्कता से 6 वर्षीय बच्ची मिली, चंदला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

डायल 112 की सतर्कता से 6 वर्षीय बच्ची मिली, चंदला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया

छतरपुर:
Chhatarpur Police की डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चंदला क्षेत्र में गुम हुई 6 वर्षीय बालिका को तलाश कर सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवा दिया

जानकारी के अनुसार **राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम Bhopal से Chandla थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की।

पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही देर में बालिका को ग्वाला भाट तिराहा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। इसके बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस त्वरित कार्रवाई में आरक्षक कमल दीक्षित और डायल 112 पायलट मुकेश प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जिले में आयोजित मेलों, साप्ताहिक बाजारों और अन्य स्थानों से 55 से अधिक बिछड़े बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है, जो पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Related posts

मंगुभाई पटेल ने कहा — मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

दिल्ली में परिवारिक विवाद से खौफनाक हमला: साले ने जीजा और भांजों पर किया चाकू हमला

khabarsamayper

Leave a Comment