थाना मातगुवां ने किया सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा, 4 लुटेरों को किया गिरफ्तारलूटा गया मशरूका करीब सवा 2 किलो के चांदी के जेवरात कीमती पौने दो लाख रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल की गई जप्त
Breaking News

थाना मातगुवां ने किया सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा, 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार लूटा गया मशरूका करीब सवा 2 किलो के चांदी के जेवरात कीमती पौने दो लाख रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल की गई जप्त

छतरपुर पुलिस
थाना मातगुवां ने किया सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा, 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार

लूटा गया मशरूका करीब सवा 2 किलो के चांदी के जेवरात कीमती पौने दो लाख रुपये बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल की गई जप्त

गैंग के सरगना मुख्य आरोपी जिला बदर भूपेंद्र एवं उसके साथी आकाश, लोकेंद्र पर मारपीट, अवैध हथियार के मुकदमे पहले से हैं दर्ज

मामले का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24/03/2024 को ग्राम अनगौर के प्रमोद सोनी की रिपोर्ट-अपने बडे भाई देवेन्द्र सोनी के साथ सोने चांदी के जेवरात बेंचने हेतु दुकानदारी करने ग्राम बरद्वाहा के बाजार गया था जहां से शाम करीब 06.00 बजे अपने सोने चाँदी के जेवरात एक कत्था रंग के बैग में रखकर प्रमोद सोनी एवं देवेन्द्र सोनी अपनी मोटर साइकिल से वापस अपने घर ग्राम अनगौर जा रहे थे तभी ककरदा से अनगौर के कच्चे रास्ता मे पुलिया के पास दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना कारित कर उनके जेवरातों से भरा बैग लेकर राइडर मोटरसाइकिल से भाग गए थे, रिपोर्ट पर थाना मातगुवां में अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 394 भा.द.वि., 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा लूट की घटना के प्रकरण की निरंतर समीक्षा की जा रही थी। थाना प्रभारी, संबंधित पुलिस अधिकारी तथा गठित पुलिस टीम को अतिशीघ्र लुटेरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लूटी गई संपत्ति बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना मातगुवां प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर भौतिक, मैकेनिकल, टेक्नीकल साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों के मूवमेंट संबंधी जानकारी एकत्र की गई। दौरान विवेचना में आये भौतिक, मैकेनिकल एवं टेकनीकल साक्ष्यों के आधार पर लूट की घटना के आधार पर थाना मातगुवां पुलिस एवं थाना गुलगंज पुलिस की संयुक्त टीम दवारा मुखबिर की सूचना एवं तकनीकि साक्ष्य की मदद से लूट की घटना मे शामिल 06 आरोपियो मे से पुलिस टीम द्वारा अलग अलग स्थानों से लूट की घटना करने वाले चार आरोपी-
1. रघु उर्फ राघवेन्द्र सिंह पिता स्व. भुमानी सिंह परमार उम्र 20 साल निवासी ग्राम ककरदा थाना मातगुवां
2. लोकेन्द्र सिंह उर्फ – रूपेन्द्र सिंह परमार पिता महेन्द्र सिंह परमार उम्र 19 साल निवासी ग्राम ककरदा थाना मातगुवां
3. भूपेन्द्र सिंह पिता मंगल सिंह बुन्देला. उम्र 28 साल निवासी ग्राम अनगौर थाना गुलगंज
4. आकाश सिंह परमार – पिता रामराजा सिंह परमार उम्र 26 साल निवासी ग्राम दालौन थाना सिविल लाइन्स को गिरफ्तार किया गया
एवं उनके कब्जे से घटना मे लूटा गया मशरूका सोने चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा एवं एक काले रंग की बिना नम्बर की टी.व्ही.एस. कम्पनी की राइडर मोटरसाइकिल जप्त की गई।
बरामद सामग्री-
आकाश सिंह से-8 जोड़ी पायल, 6 नग गले की चेन, 6 जोड़ी बिछिया (चांदी की धातु जैसी कुल बजन 602 ग्राम कुल कीमती 48160 रुपये)
घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा एवं एक काले रंग की बिना नम्बर की टी.व्ही.एस. कम्पनी की राइडर मोटरसाइकिल जप्त की गई।
भूपेन्द्र सिंह – 8 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछिया (चांदी की धातु जैसी कुल बजन 378 ग्राम कीमती 30240 रुपये)
लोकेन्द्र सिंह -9 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी पायल छोटी (चांदी की धातु जैसी कुल बजन 522 ग्राम कीमती 41700 रुपये)
रघु उर्फ राघवेन्द्र सिंह – 9 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी पायल छोटी, 1 नग गले की चेन, 10जोड़ी बिछिया (चांदी की धातु जैसी कुल बजन 635 ग्राम कुल कीमती 50800 रुपये)
उक्त अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। लूट की घटना गैंग के सरगना जिला बदर आरोपी भूपेंद्र सिंह पर मारपीट, अवैध हथियार, अवैध वसूली संबंधी एवं उसके साथी आरोपी लोकेंद्र सिंह एवं आकाश परमार पर मारपीट के प्रकरण पूर्व से दर्ज है।
घटना में शामिल दो आरोपी अजय उर्फ सुखपाल सिंह परमार निवासी गुलगंज एवं बडे राजा उर्फ बृजेन्द्र सिंह निवासी गुना गोरा जिला टीकमगढ के घटना दिनांक से फरार हैं जिनकी तलाश विवेचना जारी है।

थाना मातगुवा की लूट की घटना का खुलासा करने में एस.डी.ओ.पी. बिजावर श्री शंशाक जैन के नेतृत्व में उपनिरी. प्रदीप शर्मा थाना प्रभारी मातगुवां, उपनिरी. गुरूदत्त शेषा थाना प्रभारी गुलगंज, थाना मातगुवां से सउनि. मनमोहन सिंह मार्को, प्र.आर. राजेन्द्र तिवारी, आर. पंकज यादव, आर. कुलदीप, आर. अंकित सोनी, थाना गुलगंज से आर. दानिश अली, सतीश परसारिया, साइबर सेल छतरपुर से उपनिरी. संदीप खरे, प्र.आर. संदीप तोमर, आर. धर्मराज पटेल की भूमिका रही।

 

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया पूजन, कन्याओं को भेंट किए उपहार

khabarsamayper

बसपा के तीन सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान” जारी: बालिका छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम, 30,000 से अधिक लोगों को किया जागरूक

khabarsamayper

Leave a Comment