Breaking Newsअन्य

नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री व गुजरात मुख्यमंत्री से की चर्चा

नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री व गुजरात मुख्यमंत्री से की चर्चा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यहित के विषयों पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के साथ उच्च स्तरीय बैठक में सहभागिता की।

बैठक में जल संरक्षण, सिंचाई और हर घर जल पहुंचाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने मध्यप्रदेश के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ने जल संवर्धन और पेयजल आपूर्ति की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश की नई रणनीतियां जनहित में बनाई गई हैं और इन पर अमल के लिए केंद्र सरकार का सहयोग अहम है। उन्होंने केंद्र से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में जनहित के कई बिंदुओं पर सार्थक विमर्श हुआ। इस अवसर पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Related posts

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम फेल, उड़ान संचालन ठप

khabarsamayper

इंदौर में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए गेस्ट हाउस बनाया जाएगा।

khabarsamayper

वैदेही बाबा मंदिर मेले में छतरपुर पुलिस की बड़ी तत्परता, गुम हुए तीन मासूम बच्चों को परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

Leave a Comment