Breaking Newsअन्य

नक्सल मुठभेड़ में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, भाई को अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (एसएएफ) आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का निर्णय लिया गया।
अत्यंत होनहार और साहसी रहे निरीक्षक शर्मा को दो बार राष्ट्रपति से वीरता पदक, 2021 में आंतरिक सेवा पदक एवं 2023 में दुर्गम सेवा पदक भी प्राप्त हो चुके थे। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ हुई।

Related posts

केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “जल संचय, जनभागीदारी” अभियान में खंडवा जिले ने कीर्तिमान रचकर देशभर में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिष्ठित चैंपियन ट्रॉफी-2025 में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार विजय पर हार्दिक बधाई दी है

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया कहा कि राज्य सरकार ने गिद्धों सहित अन्य पशु पक्षियों की संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास किए हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment