Breaking Newsअन्य

नवरात्रि से होगा ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

नवरात्रि से होगा ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी दरें कम करने का ऐतिहासिक निर्णय समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। अब 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में 99 प्रतिशत वस्तुएँ आ गई हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि नवरात्रि का आरंभ ‘जीएसटी बचत उत्सव’ से हो रहा है, जो देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

उन्होंने कहा कि यह कदम भारत को सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक है। इससे कमजोर से कमजोर वर्ग की आय में वृद्धि होगी और विकास में सबकी सहभागिता सुनिश्चित होगी।

डॉ. यादव ने नागरिकों से अपील की कि वे गर्व के साथ स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ को प्रोत्साहन दें। उन्होंने कहा कि लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओं की खपत से किसान, महिला और युवाओं का जीवन बेहतर होगा तथा अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सकारात्मक सोच’ महिला समूह की पहल को बताया प्रेरणादायक

khabarsamayper

भाई के मौत का गम सह नहीं पाया युवक! होटल में खुद को मारी गोली, Video Viral

khabarsamayper

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 110 आवेदनों पर हुई सुनवाई कलेक्टर ने अधिकारियों को शिकायती आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए

khabarsamayper

Leave a Comment