Breaking Newsअन्य

नौगांव में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन वर्षीय बच्चे की जान गई

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को बापू डिग्री कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के दौरान ई-रिक्शा के नीचे दबने से उसमें सवार तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे ई-रिक्शा को संभलने का मौका नहीं मिला। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

भागीरथपुरा में जहरीले पानी से मातम, 23 की मौत, सैकड़ों बीमार

khabarsamayper

9 मार्च 2025 को प्रातः 8 बजे से शाम 7 बजे तक इमरजेंसी शट डाउन

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस थाना सिविल लाइन पुलिस ने गुम बालिका को मुंबई महाराष्ट्र एवं थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को जिला बरेली उत्तर प्रदेश किया दस्तयाब

khabarsamayper

Leave a Comment