Breaking Newsअन्य

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में निगरानी तेज, अपराधियों को दिलाई गई शांति की शपथ

छतरपुर। आगामी पर्वों और नववर्ष को देखते हुए जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए छतरपुर पुलिस ने सख्त मोर्चा संभाल लिया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों को चिन्हित कर थानों में उपस्थित कराया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी चिन्हित बदमाशों को कानून का पालन करने, क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त समझाइश दी गई।
उन्हें साफ शब्दों में बताया गया कि यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अशांति फैलाने की कोशिश की गई तो कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवी अहिल्या और रानी दुर्गावती ने महिला सशक्तिकरण के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए परिवार और समाज के हित में 19 धार्मिक नगरों व ग्राम पंचायतों में पूर्ण शराबबंदी मुख्यमंत्री ने केबिनेट बैठक के पूर्व मंत्रि-परिषद के सदस्यों को किया संबोधित

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का सर्दियों में सतर्क मोड: बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, सर्राफा व्यापारियों से जनसंवाद और सुरक्षा गाइडलाइन जारी

khabarsamayper

बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सहभागिता

khabarsamayper

Leave a Comment