Breaking News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में श्री आनंदपुर धाम में आयोजित हुए कार्यक्रम में

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में श्री आनंदपुर धाम में आयोजित हुए कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सायंकाल हेलीकॉप्टर द्वारा वापस वायुसेना विमानतल महाराजपुरा पधारे। यहाँ से उन्होंने विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

वायुसेना विमानतल पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, श्री जयप्रकाश राजौरिया व श्री प्रेमसिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने विदाई दी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्र, समाज की चुनौतियों को दूर करने के प्रयासों में ही जीवन की सार्थकता: राज्यपाल कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम

khabarsamayper

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्रांड एमपी, प्रवासी भारतीयों से संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

khabarsamayper

Leave a Comment