Breaking NewsHelpअन्यटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरराजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

प्रेमी युगल की थाने में कराई वरमाला: मंदिर में हुए फेरे, परिजन राजी नहीं हुए तो घर से भाग निकले थे

सिवनी25 मिनट पहले

सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के लड़का-लड़की घर से भाग गए थे। इसके बाद प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने उन्हें पकड़ा, और परिजनों को समझाइश देकर थाने में दाेनों की शादी कराई।

2 परिवारों के संबंध किए मधुर

बंडोल पुलिस के विशेष प्रयासों से दो परिवार बढ़ने वाली बुराई एवं मतभेद मधुर रिश्ते में बदल गई। जिसके बाद दोनों ही परिवार में खुशियां लौट आई। बताया जाता है कि घर से भागे प्रेमी जोड़ों की शादी बंडोल पुलिस ने कराया।

घर से भाग गया था प्रेमी जोड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहीवाड़ा की रहने वाली युवती रतना सतनामी का कुलदीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के ही परिवार विवाह के लिए राजी नहीं थे। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने घर से भागने का फैसला लिया, और घर से भाग गए।

परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी

जिसकी जानकारी परिजनों ने बंडोल पुलिस को दिया। जिसके बाद दिलीप पंचेश्वर और उनकी टीम ने प्रेम जोड़े को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ही बालिग है, और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। लेकिन परिजन तैयार नहीं हैं।

परिजनों को किया राजी

जिसके बाद बंडोल पुलिस ने युवक-युवती के परिजनों को समझाते हुए दोनों के बीच रिश्ता करा दिया। और शिव मंदिर में शादी करा दी। जहां युवक-युवती ने थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर सहित स्टाफ का आशीर्वाद लिया। इस रिश्ते को युवक युवती के परिजनों ने स्वीकार करते हुए आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं…

Related posts

दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके —

khabarsamayper

70 साल की मां की बेरहमी से पिटाई —

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस ने ₹5000 के इनामी चोर राजेश श्रीवास को किया गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment