अन्य

फरवरी के दूसरे सप्ताह में उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान, एसपी अगम जैन ने दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

फरवरी के दूसरे सप्ताह में उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान, एसपी अगम जैन ने दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

छतरपुर पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को माह फरवरी 2026 के द्वितीय सप्ताह में सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

  • थाना जुझारनगर:
    पॉक्सो एक्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं तीन आदतन अपराधियों की गुंडा फाइल खुलवाने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह जाटव को सम्मानित किया गया।
    वहीं सीएम हेल्पलाइन के चार प्रकरण संतुष्टि पूर्वक बंद कराने, सीसीटीएनएस पोर्टल पर अपराधों का इंद्राज एवं समन-वारंट का समय पर निष्पादन करने में सहयोग के लिए आरक्षक राम मूर्ति सिंह को पुरस्कृत किया गया।

  • थाना नौगांव:
    रजिस्टर एवं रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव में योगदान हेतु आरक्षक राजकुमार अहिरवार को सम्मानित किया गया।

  • थाना गढ़ीमलहरा:
    सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से 24 पेटी अवैध शराब की जब्ती में भूमिका निभाने पर आरक्षक प्रेमचंद राजपूत को पुरस्कार मिला।

  • थाना राजनगर:
    न्यायालयीन कार्य में अधिकतम खत्मा, खारजी एवं चालान पेश करने पर आरक्षक अमन रावत को सम्मानित किया गया।

  • थाना महाराजपुर:
    आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में सक्रिय भूमिका के लिए प्रधान आरक्षक रामजन्म यादव को पुरस्कृत किया गया।

  • थाना ईशानगर:
    सीएम हेल्पलाइन के संतोषजनक निराकरण एवं अपराध निकाल में योगदान के लिए सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी को सम्मान मिला।

  • थाना बिजावर:
    लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण एवं अपराध निकाल में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रधान आरक्षक जुगल किशोर सूत्रकार को सम्मानित किया गया।

  • चौकी घुवारा (थाना भगवां):
    धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के प्रकरण में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में अहम भूमिका के लिए आरक्षक राजेश ठाकुर को सम्मान मिला।

  • थाना बक्सवाहा:
    रिकॉर्ड लेखन एवं अपराध रजिस्टर में व्यवस्थित इंद्राज के लिए आरक्षक राजकुमार सेन को पुरस्कृत किया गया।

  • थाना कोतवाली:
    अपराध एवं मर्ग प्रकरणों के अधिकतम निराकरण पर प्रधान आरक्षक अवधेश चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया।

  • थाना सिविल लाइन:
    एनडीपीएस प्रकरणों में धरपकड़ में महत्वपूर्ण योगदान हेतु आरक्षक चालक हरिश्चंद्र यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

  • कार्यालय पुलिस अधीक्षक:
    एनसीआरबी एवं एससीआरबी के अंतर्गत आपराधिक प्रक्रिया पहचान प्रणाली में गिरफ्तार आरोपियों एवं बाउंड ओवर व्यक्तियों के बायोमेट्रिक डेटा संकलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान आरक्षक रामकृपाल पाल को सम्मानित किया गया।

एसपी अगम जैन ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह थानावार एवं कार्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा निरंतर जारी रहेगी, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़े और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित हो सके।

Related posts

अधिवक्ता पर युवती को बहला-फुसलाकर मानसिक रूप से प्रभावित करने का आरोप

khabarsamayper

“MP अब नक्सल मुक्त” — CM मोहन यादव बोले, बालाघाट के ‘लाल सलाम’ को मिली आखिरी सलामी

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बाजारों में सतर्क निगरानी, सर्राफा व्यापारियों से किया जनसंवाद

khabarsamayper

Leave a Comment