Breaking News

बिपरजॉय का गुजरात में रौद्र रूप —

बिपरजॉय गुरुवार शाम को 6.30 बजे जखाऊ पोर्ट से टकराया. चक्रवात का पूरा लैंडफॉल रात 12 बजे कच्छ में हुआ. इस दौरान 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. कई शहरों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. समुद्र से लगे निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई. राज्य में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 2 लोगों की मौत 22 लोग घायल हो गए। 23 पशुओं की जान चली गई है. 524 पेड़ गिर गए हैं. कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं. 940 गांवों की बिजली गुल हो गई है। तूफान के लैंडफॉल के बाद मांडवी में पूरी तरह से बिजली गुल हो गई. तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे उखड़ गए. जखाऊ मांडवी रोड पर भी कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की.न्होंने तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

Related posts

प्रदेश के 48 शिवरात्रि मेलों का होगा शुभारंभ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विक्रमोत्सव-2025 की आयोजन समिति की बैठक

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर नगर कोटा नई दिल्ली एक्सप्रेस की सौगात प्रदेश को अभूतपूर्व गति से प्राप्त हुई है

khabarsamayper

Sagar News: हनीमून पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, UP से घूमने आए पति ने सागर के किले में दिया घटना को अंजाम,

khabarsamayper

Leave a Comment