Breaking News

बिलौआ क्षेत्र में छपामार कार्रवाई कर अवैध उत्खनन में लिप्त मशीनें जब्त कीं

खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में रविवार की सुबह बिलौआ क्षेत्र में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई टीम द्वारा छपामार कार्रवाई कर 2 एलएनटी, 2 डंपर व एक आई आर जब्त की गई ।

जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में अवैध उत्खनन क़ी सूचना पर खनिज टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 2 एल एन टी, 2 डंपर व एक आई आर जब्त कर संबंधित थाने में अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार भूरिया, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले एवं पुलिस बल शामिल था।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई।

khabarsamayper

“ऑपरेशन मुस्कान” का असर: गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को 12 घंटे में किया दस्तयाब

khabarsamayper

Leave a Comment