Breaking Newsअन्य

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरी

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

👉 हेलीकॉप्टर सेवा की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर निजी ऑपरेटरों के सहयोग से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को मंजूरी दी। यह सेवा तीन सेक्टरों में इंदौर, भोपाल, जबलपुर सहित प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। उद्देश्य यात्रियों, पर्यटकों और निवेशकों को किफायती व स्थायी हवाई सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे व्यवसाय और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

👉 सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारणी
660 मेगावाट की इस परियोजना की पुनरीक्षित लागत ₹11,678.74 करोड़ मंजूर की गई। इसमें 20% अंशपूंजी और 80% ऋण के अनुपात में वित्त पोषण होगा। राज्यांश की राशि विभागीय बजट से 2030-31 तक चरणबद्ध दी जाएगी।

👉 अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई
660 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना की पुनरीक्षित लागत ₹11,476.31 करोड़ स्वीकृत की गई। राज्य शासन द्वारा 20% अंशपूंजी उपलब्ध कराई जाएगी, शेष राशि म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी अपने संसाधनों से जुटाएगी।

👉 चिकित्सा महाविद्यालयों में नए पद
13 स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेज़िडेंट के 354 नए पद सृजित किए गए। इससे मेडिकल कॉलेजों का संचालन राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के मानकों के अनुरूप हो सकेगा और नॉन-क्लीनिकल व पैरा-क्लीनिकल संकायों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षक उपलब्ध होंगे।


Related posts

मंडियों में भीड़ रोकने प्राइवेट काउंटर लगाने के निर्देश, कलेक्टर पार्थ जैसवाल की टीएल बैठक संपन्न

khabarsamayper

नववर्ष से पहले छतरपुर में सख्ती — 100 से ज्यादा गुंडा बदमाशों को बस स्टैंड बुलाकर पुलिस ने दी चेतावनी

khabarsamayper

प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment