Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन से दोगुनी होगी पशुपालक किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गो-माता और गो-पालन का हमारी सनातन संस्कृति में विशेष महत्व है। जो गो-पालन करता है वह गोपाल है और जहां गो-पालन होता है वह गोकुल है। उन्होंने बताया कि गो-संरक्षण एवं संवर्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

सरकार समाज के सहयोग से निरंतर कार्य कर रही है ताकि मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर पशुपालक किसानों की आय दोगुनी की जा सके।
वर्तमान में प्रदेश देश के कुल दुग्ध उत्पादन में लगभग 9 प्रतिशत योगदान देता है, और सरकार का लक्ष्य इसे 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का है।

इसी दिशा में प्रदेशभर में ‘दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’ चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पशु चिकित्सक गांव-गांव जाकर पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों, नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य और पशु पोषण के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश सियासत में खिसकते जनाधार और ढीली पकड़ से बसपा का जन अस्तित्व खतरे में: बुंदेलखंड, चंबल, महाकौशल, बघेलखंड में उम्मीदवारों का टोटा !!.लोकसभा चुनाव में दल बदल, हजारों ने बसपा का छोड़ा साथ भाजपा और कांग्रेस का थामा दामन.!!

khabarsamayper

दमोह में पुलिस की कार्रवाई, अवैध गांजा बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा 20 मार्च को प्रातः 10 बजे से नेशनल सेमिनार ऑन हैप्पीनेस का आयोजन

khabarsamayper

Leave a Comment