Breaking Newsअन्य

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस अब उद्योग और रोजगार वर्ष की थीम पर मनाया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि 1 नवंबर को होने वाला मध्यप्रदेश स्थापना दिवस “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” की थीम पर पूरे राज्य में भव्य रूप से मनाया जाए। कार्यक्रमों में आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश से जुड़े नवाचारों, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और उद्यमशीलता से युवाओं को जोड़ने वाली गतिविधियों का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “रोजगार के मंदिर हैं उद्योग” – इस भावना को केंद्र में रखते हुए प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्रों में आई आर्थिक गतिशीलता को भी प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि भोपाल के राज्य स्तरीय समारोह के साथ-साथ सभी जिलों और संभागीय मुख्यालयों पर भी स्थापना दिवस को राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाए।

Related posts

लवकुश नगर एसडीओपी क्षेत्र में एएसपी आदित्य पटले का औचक निरीक्षण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इजरायल-ईरान युद्ध के चलते कतर से वापसी के लिये रह गई उज्जैन निवासी श्रीमती मनीषा भटनागर की सकुशल स्वदेश वापसी के बाद उनसे वीडियो कॉल पर चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम पूछी

khabarsamayper

आसमान में उड़ता गुब्बारा वोट डालने का दे रहा संदेश।

khabarsamayper

Leave a Comment