अन्य

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भोपाल में समरसता सम्मेलन आज

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भोपाल में समरसता सम्मेलन आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभमहर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा भोपाल के मानस भवन में समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह 10 बजे सम्मेलन में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं पीठाधीश्वर श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज (श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम, उज्जैन) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, एकता और महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का प्रसार करना है।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विष्णु खत्री, श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल मेयर श्रीमती मालती राय एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Related posts

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल, दामोदर यादव करेंगे FIR — हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी!

khabarsamayper

छतरपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 15 लोगों पर ₹5 लाख से अधिक की पेनाल्टी

khabarsamayper

रात 12 बजे तेज डीजे पर कार्रवाई: सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल डीजे और मॉडिफाइड बोलेरो की जप्ती

khabarsamayper

Leave a Comment