महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। 2024 में मुंबई में 1.28 लाख और नागपुर में 9,400 से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार बने। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में यह जानकारी दी। सरकार ने डॉग नसबंदी, टीकाकरण और रेबीज नियंत्रण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। पिछले छह वर्षों में पूरे राज्य में 30 लाख से अधिक डॉग बाइट के मामले दर्ज हुए हैं।
